उत्तराखंड: नए साल में प्रदेश सरकार का 10 भाजपा नेताओं को तोहफा, मिला राज्य मंत्री स्तर का दर्जा

Please Share

देहरादून: प्रदेश की भाजपा सरकार ने नए साल पर कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 10 दायित्व धारियों को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा दिया है।

इनमे राजवीर सिंह को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया गया। विश्वास डाबर को उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। बहादुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। अतर सिंह असवाल को सिंचाई सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

इसके लावा अतर सिंह तोमर को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। शोभाराम प्रजापति को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया। फकीर राम टम्टा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। श्रीपाल सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। करण वोहरा को उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया। शुशील चौहान को जैविक उत्पाद परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया।

You May Also Like