भाजपा कार्यकर्ता पर महिला द्वारा आरोप लगाने के मामले पर बोले अध्यक्ष, मातृशक्ति का सम्मान करती है भाजपा

Please Share
देहरादून: भाजपा कार्यकत्ता संजय पर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि, मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही मामले में पार्टी की ओर से कोई कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा शुरू से ही मातृशक्ति का सम्मान करते हुए आई है और पूरा सम्मान देती है।
इसके अलावा महिला व संजय की बातचीत का क्लिप सार्वजनिक होने के मामले पर उन्होंने कहा कि, इसकी प्रमाणिकता पर संदेह है, हो सकता है यह छेड़छाड़ कर उक्त कार्यकर्ता की आवाज में रिकॉर्ड कर कोई साजिश की गई हो, जिसकी जाँच की जाएगी। साथ ही कहा कि जांच के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा। साथ ही कहा कि, यदि कोई दोषी पाया जाता है तो पार्टी की ओर से अवश्य इस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

You May Also Like