केदारनाथ में मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, सीएम ने कहा घोषणाओं से ज्यादा काम करने में विश्वास

Please Share

देहरादून: सर्वे ऑडिटोरियम में ‘मेरा सामाजिक दायित्व – स्वर्णिम उत्तराखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य के विकास पर चिंतन और मंथन किया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, निजी विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओँ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के विकासखंड, शैक्षणिक संस्थाओं और उद्योंगों को जोडने का एक प्रयास है।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि, राज्य स्थापना दिवस पर जो भी कार्यक्रम परंपरागत रूप से होते आये हैं, वो सभी कार्यक्रम इस बार भी आयोजित किये जायेंगे। साथ ही अच्छे कार्यों के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

वहीँ सीएम ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी दिवाली के मौके पर केदारनाथ पहुँच रहे हैं, हालाँकि यह भी कहा कि, प्रदेश में आचार संहिता के चलते वे कोई घोषणा नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि, उनकी पार्टी घोषणाओं से ज्यादा काम करने पर विश्वाश करती है।

इस कार्यक्रम में पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी समेत विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसर और छात्र भी मौजूद रहे।

You May Also Like