मेजर पर शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने का आरोप

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में एक मेजर पर युवती से बलात्कार करने का आरोप लगा है। मामले में पीडिता ने थाने में तहरीर दी है। मामले के अनुसार, शनिवार को वादिनी द्वारा थाना कैंट में लिखित तहरीर दी गई कि, मेजर अभिषेक चिकारा द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर वादनी के साथ बलात्कार किया। साथ ही वादिनी ने शिकायत कर आरोप लगाया कि, शादी की बात कहने पर अभियुक्त व अन्य के द्वारा वादिनी को जान से मारने की धमकी दी गयी। शिकायत के बाद मामले में उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कैंट देहरादून पर मु0अ0स0- 139/18 धारा 376/506 भादवि  का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब मामले की अग्रिम जाँच में जुट गई है।

You May Also Like