रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल समेत बढती महंगाई के खिलाफ फूटा महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा

Please Share

देहरादून: पूरे देश में रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।  इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तबसे रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों मे लगातार  बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही गरीब आदमी पर मंहगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।

You May Also Like