गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आग लगने से 6 लड़कियां हुई बेहोश, 50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला

Please Share

दिल्ली: एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आग लगने से 6 लड़कियां बेहोश हो गई हैं। वहीं 50 लड़कियों को हॉस्टल से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। खबरों के मुताबिक, जान बचाने के लिए एक लड़की ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।इससे पहले सूरत के एक कोचिंग सेंटर में आग का तांडव देखने को मिला था। कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्रों की जलकर मौत हो गई थी। इस दौरान कई छात्र झुलस गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आपको बतादें की जनकपुरी के कावेरी हॉस्‍टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लगी  थी। आग फैलते-फैलते ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई।

जहां लड़कियां सो रही थीं। आग की लपटें देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग की सूचना के बाद प्रशासन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद दम घुटने की वजह से 6 लड़कियां बेहोश हो गयी। फिलहाल 6 लड़कियों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में फिलहाल 50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा एक लड़की जान बचने के लिए हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से कूद गयी।

You May Also Like