लौट आया हरीश रावत के बचपन का प्यार

Please Share

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हमेशा से ही किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी नेताओं की खिंचाई करते हुए तो कभी चाय बनाते हुए,  इस बार हरीश  रावत का  एक विडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है। दरअसल इस विडियो में हरीश रावत बच्चों के साथ  खेत में क्रिकेट खेलते नज़र आ रहे हैं। जिसमें एक लकड़ी के एक फट्टे से स्कूली छात्रों के साथ रावत चौके-छक्के मारते नज़र आये।  जाहिर सी बात है कि बच्चो को क्रिकेट खेलता देख हरीश रावत अपने बचपन की यादों को रोक नही पाए। और खेत में क्रिकेट खेलने लगें। इस विडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। और अपनी अलग अलग टिप्पणियाँ भेज रहे हैं।

You May Also Like

Leave a Reply