खराब मौसम के चलते दो भागों में बंटा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल

Please Share

पिथौरागढ़: कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल खराब मौसम के चलते दो भागों में बंट गया है, जिसमे से दल के कुछ सदस्य गूंजी व कुछ पिथौरागढ़ में हैं।

इस दल में कुल 59 यात्री शामिल हैं, जिनमे से 28 यात्री गूंजी पहुँच गए, वहीं बाकि, 31 यात्री पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ही रुके हैं। वहीं यहाँ रुके  यात्रियों को मौसम खुलने का इंतजार है, जैसे ही मौसम खुलेगा यात्री अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे। दल में कुल 12 महिलाएं शामिल हैं, जिनमे से 5 महिलाएं व 22 अन्य पुरुष पिथौरागढ़ में हैं, तो वहीं बाकि 7 महिलाएं और 21 पुरुष गूंजी पहुँच चुके हैं।

You May Also Like