उत्तराखंड में हिटलरशाही की सरकार – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

Please Share

देहरादून:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि  “उत्तराखंड में हिटलरशाही की सरकार है। सूबे में ये कैसा तानाशाह मुख्यमंत्री।”

बता दें कि आज प्रीतम सिंह अपने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से कुछ राज्य की समस्याओं को लेकर मिलने चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ प्रितम सिंह से मिलने का समय दिया गया। जिस को लेकर कांग्रेस ने बहुत नाराज़गी जताई है।

प्रितम सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा मुलाकात का समय देने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस के पूरे प्रतिनिधिमंडल को मिलने की अनुमति न दिये जाने पर उन्होंने खुद भी मिलने से इंकार कर दिया।

प्रीतम सिंह जी ने मुख्यमंत्री के व्यवहार की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ परम्परा नहीं है।

You May Also Like

Leave a Reply