हल्द्वानी में होगी एनडी तिवारी की अंतेष्टि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र समेत कई नेता दिल्ली रवाना

Please Share
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर की अंतेष्टि हल्द्वानी में होगी। चित्रशीला घाट पर पार्थिव शरीर की अंतेष्टि होगी। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह तक दिल्ली में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसके बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंचेगा। उसके बाद हल्द्वानी में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जायेगा।
वाही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। साथ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व सीएम कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भी दिल्ली रवाना हुए। इसके आलावा भाजपा के कई बड़े नेता रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सभी एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर पर श्रद्दांजलि देने के लिए दिल्ली पहुँच रहे हैं।

You May Also Like