जीपीएस घड़ी का सफाई कर्मचारी कर रहे विरोध, कहा: कर्मचारियों का हो रहा मानसिक शोषण

Please Share

-संवाददाता: हरीश शर्मा

देहरादून: हाल ही में नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान नजर रखने के लिए उन्हें जीपीएस घड़ीयां देने का फैसला लिया गया। जिसके लिए बजट भी जारी हो गया है और यह जीपीएस घड़ियां जल्द ही निगम को मुहैया करवा दी जाएंगी। निगम के इस फैसले का सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि, निगम उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

वहीँ सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि, वो निगम के इस फैसले का विरोध करते है।साथ ही कहा कि, लंबे समय से निगम ने उनका बकाया भुगतान नहीं किया है, सभी सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अपना काम कर रहे हैं। बाजवूद इसके निगम उनका पैसा नहीं दे रहा है और उन पर अलग से पाबंदी लगा रहा है। उन्होंने कहा कि, निगम सफाई कर्मचारियों को मानसिक शोषण कर रहा है। इस तरह की प्रक्रिया में बड़ा घोटाला होने के आसार हैं।

You May Also Like