अत्यंत दुःखद: युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का कार दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताता गहरा दुःख

Please Share
देहरादून 18 जून, 2022: आज उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बुरी दुखद खबर आ रही है। उत्तराखंड के युवा गायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकूला में एक गंभीर सड़क हादसे में निधन हो गया है। गुंजन डंगवाल बीती रात को देहरादून से चंडीगढ़ अपने किसी करीबी मित्र से मिलने जा रहे थे, जहाँ पंचकूला के पास गुंजन डंगवाल की कार गंभीर रुप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल के सड़क हादसे में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You May Also Like