देवस्थानम विधेयक के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन लगातार जारी..

Please Share

उत्तरकाशी: देवस्थानम (श्राइन बोर्ड) के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन लगातार जारी है। तीर्थ पुरोहित प्रदेश सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। इसी मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। तीर्थ पुरोहितो का कहना है कि, उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि, जब तक सरकार देवस्थानम विधेयक को वापस नहीं लेती है, तब तक चारों धामों के तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि इसे वापस नहीं लिया जाता है तो यह आंदोलन उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

You May Also Like