देवप्रयाग में कार खाई में गिरी, दो घायल

Please Share

टिहरी: शुक्रवार को देवप्रयाग के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये। मामले के अनुसार, स्थानीय व्यक्ति राम सिंह द्वारा फोन से पुलिस को सूचना दी गई कि भ्वीट चुगी देवप्रयाग के पास एक कार खाई में गिर गई है। सूचना पर पुलिस फोर्स व आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। आपदा उपकरणों की मदद से वाहन में सवार दोनो घायलों को खाई से निकाला गया।

घायलों को देवप्रयाग के  सरकारी वाहन से उपचार हेतु सीएचसी बागी भिजवाया गया। दुघर्टनाग्रस्त वाहन का नंबर यूके 07 डीई 4329 है, यह EON कार देहरादून से डागर कीर्तिनगर जा रही थी। दोनों घायलों को साधारण चोटें आई हैं। घायलों में हरिकृष्ण भट्ट पुत्र रामेश्वर भट्ट उम्र 49 वर्ष व शंशाक भट्ट पुत्र हरि कृष्ण भट्ट उम्र 22 वर्ष निवासी रिंगोलीगाँव पट्टी डागर थाना कीर्तिनगर, टिहरी शामिल हैं।

You May Also Like