देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Please Share

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून मे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दुःखद निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता व विधायक मौजूद रहे।

बता दें कि तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर से उत्तराखंड में भी उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व0 शीला दीक्षित के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए तथा दो मिनट का मौन रख अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात व हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी व राजकुमार, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर व अन्य वरिष्ठ साथी मौजूद रहे।

You May Also Like