आरोपों की जाँच के बाद सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष पद से कविता शर्मा को हटाया गया

Please Share

देहरादून: कविता शर्मा को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष पद से हटाया दिया गया है। कविता शर्मा  की कार्यशैली एवं गलत व्यवहार की शिकायत पर डीएम स्तर से जांच के बाद आरोप सही पाये जाने पर कविता शर्मा के खिलाफ यह कदम उठाया गया। जिसके चलते शासन स्तर से जीओ जारी कर उनको पद से हटाया गया। कविता शर्मा को पदभार से मुक्त करने के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्या सुधा देवरानी अग्रिम आदेश तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगी।

बता दें, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा के खिलाफ शासन को शिकायत कर कहा गया था कि, कविता शर्मा बाल कल्याण समिति की बैठक में उपस्थित नहीं रहती हैं और कार्यकर्ताओं के साथ भी उनका कोई सामंजस्य नहीं है।  साथ ही उन पर सभी से गलत व्यवहार का आरोप लगा था।

सभी आरोपों की जांच बाल संरक्षण आयोग के आदेश पर जिला अधिकारी एस.ए मुरुगेशन द्वारा की गई। जांच  रिपोर्ट में कहा गया कि, बच्चों की सुपुर्दगी को लेकर कविता शर्मा का रवैया ढुलमुल रहा है और उन पर लगे सभी आरोप सही पाए गये। जिसके बाद किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा को अध्याय-5 के उपनियम- 27(7)(i) का दोषी मानते हुए उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त की गयी।

You May Also Like