थत्युड में बुलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग घायल

Please Share

टिहरी: थत्युड में एक वाहन गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मगरा खाला के डेगलधार के पास यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें 6 पुरुष व 2 महिलायें शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बुलेरो की वाहन संख्या यूके 07 सीए 3236 है।

जानकारी के मुताबिक यह वाहन मसूरी से थत्यूड आ रही थी। वहीँ वाहन स्वामी व चालक की पहचान सोबन सिंह(34) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी डीगोम थाना थत्युड, टीहरी के रूप में हुई है। यह वाहन सड़क से 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा था। घायलों में शूरवीर शाह(46) पुत्र प्रेम सिंह, ग्राम सेरी, पट्टी पालीगाड, थत्युड, जयपाल सिंह(28) पुत्र सूरज सिंह, ग्राम डीगोन पट्टी पालीगाड, थत्युड, वचन सिंह(52) पुत्र भीमदास ग्राम मेडे, पट्टी दसज्यूला थत्युड, नितिन(16) पुत्र उत्तम सिंह मुगलोडी पट्टी पालीगाड थत्युड, पार्वती(18) पुत्र त्रिलोक सिंह पंवार रौतू की वैली, अनीता(22) पत्नी मुकेश ग्राम पटरानी देहरादून, सियाराम(50) पुत्र दयाराम शामिल हैं।

इससे पहले पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाव कार्य किया। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि, घायलों को नजदीकी अस्पताल मसूरी भेजा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

You May Also Like