गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने वाला पहला राज्य बना उत्तराखण्ड

Please Share

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन एक अनोखा प्रस्ताव पारित हुआ। इस प्रस्ताव में गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया गया है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है। विधानसभा में यह बिल पास हो गया है और अब इसे केंद्र के पास अप्रूवल के लिए बढ़ाया गया है। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से यह रिजोल्यूशन पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने सदन में पेश किया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा विधायक संजय गुप्ता और विनोद चमोली, निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी संकल्प प्रस्ताव में भाग लिया। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचमद अग्रवाल ने संकल्प को पारित करने की घोषणा की। विधानसभा का यह संकल्प अब भारत सरकार को भेजा गया है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हमें गाय को राष्ट्रमाता मनाने पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार को चाहिए कि वह खानापूर्ति नहीं, बल्कि गाय की रक्षा करे। सरकार सिर्फ केंद्र तक गाय को राष्ट्रमाता मानने को लक्ष्य रख रही है, गाय तो पहले से ही माता है।

विधायक प्रीतम सिंह ने गाय को लेकर भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ओर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देना का संकल्प लाया जा रहा है। वहीं दूसरे राज्यों में भाजपा के नेता गोमांस का समर्थन करते हैं। दूसरे राज्यों में बयान दिए जाते हैं कि गोमांस की कहीं कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

You May Also Like