कोर्ट जा रही युवती को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया, हालत गंभीर

Please Share

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट की सुनवाई के लिए जा रही रेप पीड़िता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट जा रही रेप पीड़िता को मिट्टी का तेल छिड़क कर गांव के बाहर जला दिया गया।

बतादें की पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम भी बताएं हैं। बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरात में ले लिया है। बाकी दो आरोपियों की फरार चल रहे है। वहीँ पुलिस का कहना है कि पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने रेप का मामला दर्ज कराया हैं। जिसके खिलाफ ये केस दर्ज हुआ था। उसकी भी खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जिंदा जलाया।

पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीड़िता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पीड़िता के साथ कुछ दिन पहले रेप हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में आज युवती पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना मिलते ही गांव में शोर शराबा मच गया।

You May Also Like