उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकारिणी भंग, प्रीतम सिंह करेंगे नई टीम का गठन

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकारिणी भंग कर दी है। अब वह जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर सकते हैं। अब तक प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कार्यकारिणी से ही काम चला रहे थे। आखिरकार ढाई साल बाद प्रीतम सिंह अब अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। वहीं खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नई कार्यकारिणी गठन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गाँधी और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह से भी मंजूरी मिली है।

You May Also Like