कांग्रेस सेवादल की बैठक में लिए गये कई फैसले, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माने जा रहे अहम

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज कांग्रेस सेवादल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई भी मौजूद रहे। इस दौरान सेवादल को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सेवादल के सैंकडों सदस्य मौजूद रहे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अहम मानी गई।

कांग्रेस सेवादल को मजबूत करने के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि, शहर और जिलों के मुख्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। यह महीने के अंतिम रविवार को फहराया जाएगा। साथ ही देश के 100 कॉलेज और यूनिवर्सिटियों में भी सेवादल द्वारा कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

You May Also Like