कांग्रेस ने जारी किया नारा “अब होगा न्याय”, कई तरह के पोस्टर भी जारी

Please Share

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने लोकसभ चुनाव प्रचार के लिए अपना नारा जारी कर दिया है। ‘अब होगा न्याय’ थीम के साथ चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रचार करेगी। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रेस से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेन थीम सॉन्ग को जावेद अख्तर साहब ने लिखा है।

आनंद शर्मा ने कहा कि नौजवान, रोजगार के लिए न्याय मांगता है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग न्याय मांग रहा है। सरकार ने लोगों को सपने दिखा कर उसे चकनाचूर कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि समाज का हर वर्ग प्रताड़ित हुआ है।

You May Also Like