भाजपा नेताओं पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप, मलिन बस्ती समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज प्रेसवार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पूर्व भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, पूर्व मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, मलिन बस्तियों के मुद्दे समेत कई मामलों पर भापजा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी पार्टी के नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना काफी गंभीर है। पूर्व भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि, पीड़िता ने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि, आरोपी को सिर्फ पद से हटाना कोई समाधान नही है। साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री एमजे अकबर पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे, जो काफी गंभीर विषय है।

इसके आलावा उन्होंने मलिन बस्तियों के मामले पर कहा कि, सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से कोर्ट ने मलिन बस्तियों को हटाने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अध्ययन के बाद कांग्रेस डबल बेंच में जाएगी। साथ ही कहा कि, राज्य को चलाने का काम न्यायालय ही कर रहा है।

You May Also Like