कांग्रेस दफ्तर में की गई बदसलूकी को लेकर कांग्रेसियों का हंगामा, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Please Share

रुद्रप्रयाग: भाजपा विधायक विनोद चमोली व समर्थकों द्वारा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में की गयी बदसलूकियों के खिलाफ रुद्रप्रयाग जिले के कांग्रसियों ने जमकर हंगामा किया।

बीते दिवस हुए राजनैतिक घटनाक्रम के बाद आज सुबह से ही मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। घटना के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष गीता व पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष देवेन्द्र झिंकवाण के साथ ही पालिका सभासदों व कांग्रेस पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपाई सत्ता के मद में इतना चूर हो गये हैं कि इन्हें लोकतांत्रिक मूल्य भी समझ में नहीं आ रहे हैं और अराजक्ता व गुण्डर्गिदी के बल पर प्रदेश में निरंकुश शासन करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की यही नीतियां रहेंगी तो आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता को साथ लेकर कांग्रेस बड़ा जन-आंदोलन करेगी।

You May Also Like