मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा- श्रीदेव देश के महान सपूत

Please Share

देहरादून:  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण स्मरण किया। उनका स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश के वीर सपूत थे और वह जनक्रांति के बड़े नायक थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीदेव सुमन को याद करते हुए कहा कि, हमें उनके व्यक्तिव से सीख लेनी चाहिए। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संघर्ष एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। ‘‘स्व.श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सब के लिए प्रेरणास्पद है। स्व.श्रीदेव सुमन ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा का संदेश लेकर जन जागृति की एक नई अलख जगाई थी। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीदेव सुमन को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि वे हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे।’

You May Also Like