मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के साथ मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा पर दी बधाई, कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्यौहार को मनाने की भी अपील की है।
ईद-उल-जुहा अर्थात बकरीद मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। बकरीद पर खरीददार बकरे, नए कपड़े, खजूर और सेवईयाँ खरीदते हैं। बकरीद पर कुर्बानी देना सवाब का काम माना जाता है। इसलिए हर कोई इस दिन कुर्बानी देता है।