सीबीआई कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र पर लगाया स्वायत्त संस्था को खत्म करने का आरोप

Please Share

देहरादून: सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेस ने देहरादून के इंदिरा नगर स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विधायक राजकुमार, अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गरिमा दसोनी, महानगर अध्यक्ष लाल चद शर्मा, महेश जोशी, राजेंद्र शाह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी पर सीबीआई को जबरन छुट्टी पर भेजने का आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की गई।

सीबीआई के रिजीनल ऑफिस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी राफेल सौदे में की गई गड़बड़ी से घबराई हुई है। सीबीआई निदेशक  दो बजे जबरन छुको रात केट्टी पर भेजने से साफ है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में कुछ न कुछ गलत किया है। मोदी सरकार का ये कदम सोची समझी चाल और लोकतंत्र पर कुठाराघात है। उन्होंने देश के राष्ट्रपति को भेजे मांग पत्र में कहा कि मोदी व अमित शाह देश की संवैधानिक व्यवस्था को समाप्त करना चाहते हैं। लोकतंत्र के नाम पर वे तानाशाह बनाना चाहते हैं।

वहीं इस मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की ऑटोनोमस बॉडीज को खत्म करने में लगी हुई है।

मालूम हो कि बीते मंगलवार की रात अचानक सीबीआई दफ्तर पर छापामारी की गई थी। इस दौरान रातोरात डायरेक्टर आलोक को हटाया गया। इसके बाद सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर तैनात एम. नागेश्वर राव को तुरंत एजेंसी निदेशक का कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया। चार्ज संभालते ही नागेश्वर राव ने आलोक वर्मा के कार्यालय को सील करवा दिया। जिसके बाद आलोक वर्मा और अस्थाना को बताया गया कि उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि छुट्टी की अर्जी दोनों में से किसी ने भी नहीं दी थी।

You May Also Like