आज महात्मा गांधी होते तो वे भी RSS में ही होते: भाजपा सांसद आर. सिन्हा

Please Share

नई दिल्ली: आज राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी होते तो वो RSS में होते। उन्होंने कहा कि RSS गांधी की विचारधारा का सबसे बड़ा अनुयायी है।

बीजेपी राज्यसभा सांसद और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक राकेश सिन्हा को संघ मामलों का जानकार माना जाता है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जीवनी सहित संघ पर कई किताबें लख चुके हैं।

You May Also Like