भाजपा ने कई कार्यकर्ताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Please Share

देहरादून: नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त करीब पांच दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं। इन कार्यकर्ताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश बंसल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी ने निष्कासित किया है उनमें नगर निगम देहरादून के मनित वालिया (मोंटी वालिया), प्रेमलता बिष्ट, त्रिलोचन, ऋषि थापा, विनोद ध्यानी, वर्षा बड़ौनी, नवनीत काला, संजय बहुगुणा, विनोद नेगी, सुषमा कुकरेती, अभिषेक पंत, कविंद्र सेमवाल, गजेंद्र नेगी, अजय शर्मा, अमित वर्मा, अनूप सक्सेना, अनुराग गुप्ता, नगर निगम कोटद्वार (पौड़ी) की विभा चैहान, शशी नैनवाल, सुधा सती, धीरेन्द्र चैहान, नगर पालिका रामनगर (नैनीताल) की ममता गोस्वामी, नगर पालिका भवाली (नैनीताल) के लवेन्द्र क्वीरा, नगर पालिका टनकपुर (चंपावत) के विपिन कुमार, भीम रजवार, नगर पालिका चंपावत के प्रकाष तिवारी, दीपक तांगड़ी, नगर पालिका अल्मोड़ा के मनोज बिष्ट, नगर पालिका डोईवाला (देहरादून) के संजय प्रजापति, मधु डोभाल, पुरूषोत्तम डोभाल, नगर पालिका शिवालिकनगर (हरिद्वार) के उपेंद्र शर्मा, संजीव चौधरी, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, चमन चौहान, अमित पाठक, नगर पालिका जोशीमठ (चमोली) के भगवती प्रसाद कर्णवाल, नगर पालिका गौचर (चमोली) की मीना लिंगवाल, महाराज सिंह लिंगवाल, नगर पालिका पौड़ी की कुसुम चमोली, नगर पालिका टिहरी की सुशमा उनियाल, नगर पालिका ढालवाला (टिहरी) के योगेश राणा, नगर पालिका चंबा (टिहरी) की निर्मला बिष्ट, सुनीता पुण्डीर, सतवीर पुण्डीर, नगर पालिका उत्तरकाशी के कुलदीप बिष्ट, नगर पालिका रूद्रप्रयाग की सुशीला बिश्ट, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी (ऊधम सिंह नगर) के राकेश सैनी, मनोज सैनी, नगर पंचायत लोहाघाट (चंपावत) के गोविन्द वर्मा, नगर पंचायत बनबसा (चंपावत) की रानी कापड़ी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम (पौड़ी) के मनोज राजपूत, नगर पंचायत सतपुली (पौड़ी) की मीनू डंगवाल, जगदंबा डंगवाल, नगर पंचायत घनसाली (टिहरी) के साहिब सिंह कुमाई, नगर पंचायत लंबगांव (टिहरी) की भरोसी देवी, रोशन सिंह रांगड़ व नगर पंचायत पुरोला (उत्तरकाशी) के उपेंद्र सिंह असवाल है।

You May Also Like