भाजपा ने की 12 जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के संगठनात्मक चुनाव के बाद 12 जिलों के परिणामों की घोषणा कर दी है। केवल नैनीताल के परिणाम आने शेष हैं। मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के बाद अब उत्तराखंड में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं।
यह 5 दिसम्बर तक करा लिए जाने का लक्ष्य है। ये चुनाव भी प्रदेश में एक ही दिन में होंगे। इसकी तिथि की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। इसके बाद 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ।

You May Also Like