स्टील प्लांट ब्लास्ट मामले में 9 की मौत, 14 की हालत गंभीर

Please Share

छत्तीसगढ: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह एक गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइप लाईन में ब्लास्ट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल को वहां भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है।
भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी वहां पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद का वीडियो देखिए। हादसे में अब तक मिली जानकारी के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर है।
दुर्ग जिले के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी सिंह ने बताया कि संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इधर भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन करीब कर्मचारी काम कर रहे थे तब वहां पाइप लाईन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए।
बताया जा रहा है कि स्टील प्लांट में धमाके के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रहा है। घायलों की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हादसे में कुछ और लोगों की जानें भी जा सकती हैं। हालांके घायलों के उपचार के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों लगाया गया है।

You May Also Like