भत्ते समाप्त करने पर कर्मचारियों में रोष, सीएम ने बुलाई पुनर्विचार के लिए बैठक

Please Share

देहरादून: प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के भत्ते को समाप्त करने के फैसले को लेकर कर्मचारियों में खासा रोष है। कर्मचारी सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरूवार को ट्वीट कर कर्मचारियों को राहत देने की बात कही है।

उऩ्होंने ट्वीट कर कहा कि, सरकारी कर्मचारियों के भत्तों के मामले पर पुनर्विचार के लिए मुख्य सचिव, वित्त सचिव, सचिव कार्मिक की आज शाम बैठक बुलाई है। साथ ही मैं आश्वस्त करता हूं, कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

बता दें कि राज्य सरकार ने 2016 वेतन समिति की संस्तुति के आधार पर विभिन्न कर्मचारियों के भत्ते समाप्त कर दिए हैं। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया जिसके अनुसार 1 फरवरी से यह सभी भत्ते समाप्त समझे जाएंगे।

You May Also Like