भारी बारिश से दरक रही पहाड़ी, आठ परिवारों की जिंदगी खतरे में

Please Share

बागेश्वर: जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी हैं। बारिश से अब बागेश्वर जनपद के दुर्गम क्षेत्र गड़रिया, खारबगड के गाँवो में  पहाड़ियां खिसकनी शुरू हो गई है। लगातार हो रही बारिश  से सबसे अधिक नुकसान कपकोट के गड़रिया व खारबगड़  में हुआ हैं। यहां लगभग आठ परिवारों की जिंदगी खतरे में हैं। दअसल, लगातार हो रही बारिश से इनके मकान कभी भी जमींदोस हो सकते हैं। साथ ही कई मकानों में दरारें भी आ चुकी हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के मकानों को नुकसान पहुंच रहा है जिस कारण लोग मजबूरन दूसरों के घरों में पनाह ले रहे हैं। हालांकि अभी भी इस गांव में आठ परिवार बचे हैं जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कपकोट के इस गांव में पिछले तीन दिनों से पहाड़ टूट-टूट कर अपना कहर बरपा रहे  हैं।  इस क्षेत्र में चारों तरफ से खतरा बना हुआ है। यहां लोग  दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।

वहीं जिले को जोड़ने वाला इस क्षेत्र का  मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं।  हालांकि जो मोटर मार्ग खुल गए हैं वहां से यात्रा करना भी किसी खतरे से कम नही हैं। क्योंकि यहां लगातार पहाड़ियां खिसक रही हैं। गांव के सभी प्रभावितों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  एक तरफ पहाड़ी खिसक रही तो दूसरी ओर नदी अपने प्रचंड बहाव में बह रही है जिस कारण उन्हें खतरा बना हुआ है।

You May Also Like