बागेश्वर: गाँव के पास दिखा 15 फीट का अजगर, दहशत में ग्रामीण

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर के समीप गावँ से लगे जंगल मे पिछले दिनों से ग्रामीणों द्वारा अजगर देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने गावँ से ढाई किमी दूर रिजर्व वन क्षेत्र में अजगर के होने की पुष्टि की। विभाग ने बताया कि पहाड़ों में औऱ बागेश्वर जिले में अजगर देखे जाने का यह पहला मामला है। यँहा अजगर कभी नही देखे गए है।

बागेश्वर जिले में पहली बार अजगर का देखा जाना लोगों में आश्चर्य का विषय बना हुआ है। पिछले कई दिनों से अजगर ग्रामीणों को दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वहीं वन विभाग के वन दरोगा गणेश सिंह लसपाल ने जानकारी दी जिस पर वन विभाग की टीम 8 फरवरी को पाटन से लगे जंगल मे गयी। उन्होंने बताया कि गावँ से करीब ढाई किमी की दूरी पर घने जंगल के बीच एक गुफा के भीतर अजगर दिखाई दिया। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ जमा होने की वजह से अजगर बाहर नहीं निकला वन विभाग के कर्मचारी गुफा के नजदीक गए। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 से 15 फ़ीट है।

You May Also Like