ग्रीष्मकालीन राजधानी बनते ही गैरसैंण में हुई खूब बर्फबारी

Please Share

देहरादून:  ग्रीष्मकालीन राजधानी बनते ही आज गैरसैंण में खूब बर्फबारी हुई। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश सहित मैदानी इलाकों में लगभग सभी स्थानों पर सुबह से बारिश हो रही है। जबकि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, सुरकंडा देवी, धनुलती और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में ऊंचाई पर बर्फबारी दर्ज की गई है।

वहीं उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के चौथे दिन जमकर बर्फबारी हुई। करीब चार घंटे तक चली बर्फबारी से भराड़ीसैंण सहित आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। मंत्री व विधायक बर्फबारी के चलते लंच करने भी नहीं जा सके। विधानसभा की कार्रवाई देखने आए लोग भी बारिश और बर्फबारी होने से वहीं फंस गए।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि मौसम की स्थिति शनिवार शाम तक ऐसी बनी रहने की संभावना है।” विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। लगभग एक सप्ताह से इस क्षेत्र में मौसम के साथ तेज हवाओं और बारिश ने फिर से तेज ठंड की स्थिति पैदा कर दी थी।

देहरादून का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद पंतनगर का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You May Also Like

Leave a Reply