राम रहीम – रेप केस में दोषी करार, 28 अगस्त को होगा सजा पर फैसला…

Please Share

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिए गए है। राम रहीम पर दो महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। जिसमे राम-रहीम दोषी पाए गए। रामरहीम को भारतीय सेना के पश्चिमी कमान पर अस्थायी रूप से रखा जाएगा और बाद में अंबाला जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

कोर्ट ने सजा पर फैसला फिलहाल नहीं लिया है। सजा पर फैसले के लिए 28 अगस्त का दिन मुकर्रर किया है। कोर्ट के भीतर से ही राम रहीम को हिरासत में ले लिया गया है। फैसले के मद्देनजर पंचकूला में डेरा प्रमुख के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं सिरसा डेरा मुख्यालय में कर्फ़्यू लगा दिया है।

हरियाणा में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुल 201 ट्रेन रद्द कर दी है। इनमें 109 पैसेंजर और 92 मेल -एक्सप्रेस ट्रेन हैं। इन रेलगाड़ियों को 25 से 27 अगस्त के बीच रद्द किया गया है। उत्तराखण्ड से भी हरियाणा-पंजाब जाने वाली 50 बसें बवाल की आशंका को देखते हुए रद्द की गयी है।

2002 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ बलात्कार के मामले दर्ज हुए थे।  गॉडमैन पर कम से कम दो महिला अनुयायियों पर बलात्कार का आरोप है। सीबीआई ने 2007 में उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। सीबीअाई जज जगदीप सिंह ने15 साल पुराने राम रहीम के साध्वी यौन शोषण केस में फैसला सुनाया।

You May Also Like

Leave a Reply