राजनीती में तंज की प्रथा रही बरक़रार, जाने क्या है मामला

Please Share

बिहार – बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद एक बार फिर नितीश ने मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। लेकिन राजनीती में किसी का साथ छुटेने पर तंज न कसा जाये ऐसा तो संभव ही नही है। इस्तीफे के बाद नितीश कुमार ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि कफन में जेब नहीं होती, जो भी धन है, यहीं रह जाता है।

अब लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के ज़रिये नीतीश कुमार को इसका जवाब दिया है। लालू ने अपने ट्वीट पर लिखा है, नीतीश कुमार, क़फ़न में जेब नहीं होती, लेकिन कुकर्मों का दाग़ ज़रूर होता है। जनता और मालिक सबके सब कर्मों का लेखा-जोखा रखते है। धीरज रखिए।

सत्ता जाने के बाद बोखलाए लालू प्रसाद यादव ने एक एफिडेविट को भी पोस्‍ट किया है, जिसमें नितीश के ऊपर हत्‍या का मामला दर्ज है, लालू ने अपने ट्वीट में लिखा है, नीतीश के खिलाफ पब्लिक को गोली मारने का मामला है। एफिडेविट में स्वयं नितीश ने ये माना है की उन्होंने गोली मारी है। वह कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है।

अब इस एफिडेविट की सच्चाई तो लालू और नितीश को ही पता होगा फ़िलहाल तो दोनों ही राजनीती की आरोप- प्रत्यारोप की रीत निभा रहे है।

You May Also Like

Leave a Reply