प्रदेश अध्यक्ष की पहल का दिखा असर…

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री के एेलान के बाद भाजपा मुख्यालय में मंत्रियों द्वारा जन समस्याएं सुनने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को जहा मुख्यमंत्री रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने  पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम जनता की समस्याएं सुनी वही आज भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने जनता की समस्याओं को सुना।

बीजेपी कार्यालय में आमजन का तांता लगा हुआ है, हरक सिंह रावत ने सैकड़ो लोगों की सम्सयाओं को सुना और कई समस्यों का तत्काल निस्तारण किया।

आपको बता दे की सातों दिन जनता की समस्याओं को सुनने का प्रस्ताव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजा था जिसपर तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को शुरू करने का एेलान कर दिया।

You May Also Like

Leave a Reply