सिलेंडर से निकली आग से झुलसा युवक

Please Share

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नाकुरी के पास गैस रिसाव होने से अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई। इस दुर्घटना में  एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में व्यक्ति का उपचार चल रहा है। सोमवार को अठाली गांव निवासी  मायाराम सिंह राणा उम्र 45 वर्ष सुबह चाय बनाने के लिए अपनी रसोई में गए। उन्होंने जैसे ही गैस जलाया सिलेंडर पर आग लग गई। इस कारण वह बुरी तरह झुलस गए। सिलेंडर पर लगी आग को देख अन्य परिजन भी रसोई में पहुंचे और आग को बुझाकर उनको जिला अस्पताल ले आए। आग के कारण मायाराम के सिर, पैर, व हाथ जल गए हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई है।  

You May Also Like

Leave a Reply