भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की महारैली

Please Share

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को ‘जन चेतना रैली’ निकाली गई। इस रैली को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजपुर से रवाना होने के बाद कांग्रेस भवन, दर्शन लाल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक आदि जगहों से होते हुए जीएमएस रोड स्थित एक स्थानीय फॉर्म में पहुंची। यह एक मोटरसाइकिल रैली थी, इस रैली में स्वयं प्रीतम सिंह भी मोटरसाइकिल से रैली में शामिल हुए। इस रैली का नेतृत्व भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। इस रैली को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा बेरोजगारों, व्यापारियों, महिलाओं आदि सभी का साथ मिला। इस रैली में कांग्रेस द्वारा मंहगाई, जी.एस.टी., नोटबंदी, एफडीआई, बेरोजगारी व किसानों की ऋण माफी जैसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस रैली को कांग्रेस का ना होकर आम जन की रैली बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो वादे भाजपा ने किए थे, उन वादों को याद दिलाने के लिए और भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया। वहीं कांग्रेस की मानें तो इस रैली में लगभग 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस जनसमर्थन के लिए प्रीतम सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया और इस जन सैलाब से गदगद हुई कांग्रेस ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है।

You May Also Like

Leave a Reply