युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक, दी गई नशे से बढ़ रही बीमारियों की जानकारी

Please Share

अल्मोडा: जनपद के रैमजे इंटर कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के कारण हो रही भयानक बीमारीयों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरूवात जिलाधिकारी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जिलाधीकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे क्योंकि नशा आज विश्व और भारत वर्ष के लिए आतंक का हथियार बन चुका है। जिसकी गिरफ्त में लगातार उत्तराखण्ड देव भूमि और देश की युवा पीढी संलिप्त हो रही है। इसके लिए युवाओं को समय रहते जागरूक करना आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। साथ ही ये एक बड़ी बीमारीयों की जड़ है। इस दौरान उन्होंने नशे से हो रही बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से समाज में बढ़ते नशे पर रोक लगाने की अपील की है। साथ ही लोगों को भी नशे से बढ़ रही बीमारियों के बारे में जागरूक करने की बात कही।

You May Also Like