नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Please Share

देहरादून: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रस्तावना के खिलाफ भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है। युवा कांग्रेस धर्म का आधार बनाकर लाए गए ऐसे कानून का पुरजोर विरोध करती है।

मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय यादव, हरिद्वार जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन, पौड़ी जिलाध्यक्ष पवन राज, नैनीताल जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चमोली, राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन, जिला उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट आदि शामिल थे।

You May Also Like