उत्तराखंड: ..तो ये होंगे कांग्रेस के पाचों प्रत्याशी!

Please Share

देहरादून: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड के सभी पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। वहीँ इसके बाद अब सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं। सूत्रों की माने तो कांग्रेस भी जल्द प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी।

कांग्रेस के पांचों सीटों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। उत्तराखंड के कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों में टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नाम माना जा रहा है। तो वहीँ गढ़वाल सीट पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मनीष खंडूरी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके आलावा हरिद्वार सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत की दावेदारी मानी जा रही है, तो नैनीताल सीट पर दो बार सांसद रहे महेंद्र पाल की दावेदारी मानी जा रही है। वहीँ अल्मोड़ा सीट से प्रदीप टम्टा को दावेदार माना जा रहा है। हालाँकि सभी प्रत्याशियों के नामों की स्थिति कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

You May Also Like