हल्द्वानी: यात्रियों से भरी गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

Please Share

हल्द्वानी: आज दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग ग्वालदम चाय खाना मोड़ ब्रांच रोड़ पर एक सवारी गाड़ी टाटा सूमो (UK 11 TA1629) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये गाड़ी यात्रियों को हल्द्वानी से देवाल को जा रही थी। अचानक ये सूमो 50 मीटर मोड़ से नीचे खेतों में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। जिसमे करीब 5 व्यक्ति सवार थे। इस दौरान जानकारी मिलते ही थराली की पुलिस टीम ने दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र में पहुँचकर रेस्क्यू कर घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार दो यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं जिनको हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। हालांकि  घटना का कारण पुलिस को  अभी तक पता नही लग सका  है।

You May Also Like