वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर एक दिन का अवकाश व तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है। जिससे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वह लम्बे  समय से बीमार चल रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। अमेरिका में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। हाल ही में उनके सभी विभागों का जिम्मा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौपा गया था।
प्रकाश पंत प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से थे। लेकिन लगभग दो माह से वे बेहद बीमार चल रहे थे। वह पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, उसके बाद हाल ही में वह अमेरिका इलाज के लिए गए थे। उनके पास वित्त, संसदीय, पेयजल एवम स्वछता, आबकारी, विधायी, भाषा, गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्रालय थे। उन्हें फेफड़ों में कैंसर हो गया था। जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा था। अमेरिका में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वहीं इस दुख की घड़ी में राज्य मे एक दिन के लिए प्रदेश के सभी कार्यलय बन्द रहेंगे और साथ ही इन तीन दिनों तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। तीन दिन तक सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाएगा और अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ होगा।

You May Also Like