दिल्ली में हुई ‘विरूष्का’ की विराट रिसेप्शन पार्टी

Please Share

दिल्ली: विरूष्का की शादी के बाद बीते रोज दिल्ली में शानदार रिसेप्शन पार्टी इस साल का सबसे बड़ा इवेंट बन गया। इटली में शादी के बाद देश के दो महानगरों में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है जिसमे से कल एक पार्टी दिल्ली के ताज होटल में हो गयी।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड की मशहूर कलाकारा अनुष्का शर्मा इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे। जिसमें दोनों के कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। लिहाजा दोनों ने मिलकर दिल्ली और मुंबई में शादी की रिसेप्शन पार्टी देने का कार्यक्रम रखा था। भारत लौटने के बाद दोनों ने प्रधानमंत्री को रिसेप्शन का न्योता दिया था। बीते रोज दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोग शामिल हुए। वहीँ दूसरी पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होनी है जिसमें फिल्मी जगत के सितारे और बड़ी-बड़ी हस्तियां शरीक होंगी।

गुरुवार हुए पार्टी में दोनों ही ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आये। जिसमें विराट ने ब्लैक कलर का कोट और शॉल पहना था तो वहीँ अनुष्का लाल रंग की साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और गले में भारी ज्वैलरी में नजर आईं। विरुष्का की ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया था।

You May Also Like

Leave a Reply