विमान हाइजैक की कोशिश नाकाम, इमरजैंसी लैंडिंग के बाद बंदूकधारी गिरफ्तार

Please Share
नई दिल्ली: बांग्लादेश में विमान को हाइजैक करने की कोशिश को नाकाम किया गया है। हाइजैक की कोशिश के बाद विमान की चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाइजैकिंग की इस कोशिश के दौरान एक शख्स बंदूक के साथ विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश भी की। विमान बांग्लादेश एयरलाइंस का है जो ढाका से दुबई के लिए जा रहा था। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान दुबई से चटगांव होते हुए ढाका जा रहा था। रविवार की शाम करीब 5:40 बजे उसे चटगांव हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान में 145 यात्री सवार थे। यह विमान बोइंग 737-8 है।

You May Also Like