विजय माल्या और अरुण जेटली की मुलाकात पर राहुल ने वित्त मंत्री पर लगाया आरोप

Please Share

नई दिल्ली : बैंक फ्रॉड मामले में फरार विजय माल्या द्वारा अरुण जेटली से मुलाकात की बात कबूलने के बाद भारतीय सियासत गर्मा गई है। विजय माल्या के बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है। मामले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर आरोप लगाया कि, कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुलाकात होते देखी थी। राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया को इसका गवाह बताया है। राहुल ने आरोप लगाया कि, सरकार विजय माल्या पर और राफेल पर झूठ बोल रही है। वित्त मंत्री ने एक आर्थिक अपराधी की भागने में मदद की है।

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद पुनिया भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने 1 मार्च 2016 को संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और विजय माल्या के बीच की मुलाकात को देखा था।  उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में दोनों की मुलाकात को एक अच्छा रिश्ता करार दिया।

पुनिया ने कहा कि, विजय माल्या और अरुण जेटली के बीच 15-20 मिनट की मीटिंग हुई थी। 1 उसके बाद 3 मार्च को विजय माल्या देश छोड़कर चले गए। पुनिया ने कहा कि, दोनों की मुलाकात के सूबत सेंट्रल हॉल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। सीसीटीवी फुटेज की हो जांच, अगर मैं गलत निकला तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

You May Also Like