VIDEO Uttarakhand: भाजपा टिकट देगा तो जॉइन करूंगी भाजपा – महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक नैनीताल सरिता आर्य

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज़ी से चल रहा है। इसी को देखते हुए कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात भी की है। हालांकि, सरिता आर्य ने मुलाकात से इंकार किया है, लेकिन इस बात को भी कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वो जरूर भाजपा में शामिल होंगी।
आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।
सरिता आर्य पार्टी से टिकट की मांग कर रही हैं और बताया ये भी जा रहा है कि सरिता आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी।
पूर्व विधायक सरिता आर्य टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही एलान कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात भी कही थी कि नैनीताल सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर वह चुनाव की तैयारी कर रही हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया, तो वह पार्टी छोड़ देंगी।

You May Also Like