Video: मसूरी: बांज के जंगल का संरक्षण करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: मसूरी वन्य जीव विहार द्वारा ईको विकास समिति भटोली की महिलाओं को सम्मानित किया गया। बता दें की इन महिलाओं ने गाँव के पास की वीरान पड़ी पहाड़ी पर दो हेक्टेयर में बांज का जंगल उगाया है, जिसकी देख रेख महिलाएं मिल जुल कर करती है। विश्व वानिकी दिवस पर भटोली गाँव में एक सम्मान समारोह किया गया है, जिसमें मसूरी वन जीव विहार द्वारा बांज के जंगल का संरक्षण करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीएफओ कहकासा नसीम ने कहा कि यंहा की जो गाँव की महिलाएं है, उन्होंने यहाँ बिना किसी की सहायता से दो हेक्टेयेर में 20 सालों से एक बड़े बांज के जंगल का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा की इन महिलाओं से  वन विभाग के साथ साथ और लोगों को भी सीखना चाहिए कि जंगल का कैसे संरक्षण किया जाता है।
वंही ग्राम प्रधान सरोज भण्डारी ने कहा कि जो यंहा महिलाओं ने 2 हेक्टेयर में बांज के जंगल का संरक्षण किया है, उसमें महिलाओं ने बिना किसी की सहायता से इस जंगल का संरक्षण किया है। उन्होंने गाँव की महिलाओं को वन जीव विहार मसूरी द्वारा सम्मानित करने पर वन जीव विहार मसूरी का आभार व्यक्त किया। वंही इस मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

 यह भी पढ़ें: Video: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव: आइसोलेशन में रहकर मुख्यमंत्री निपटा रहे हैं कामकाज, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को दे रहे हैं दिशा-निर्देश

You May Also Like